फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कल चार पैसेंजर ट्रेन रहेंगी रद्द, जींद व दिल्ली जाने वाले यात्रियों को होगी परेशानी

Sun, 25 May 2025 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रोहतक से आवागमन करने वाली 4 पैसेंजर ट्रेन सोमवार को रद्द रहेंगी। इसके साथ ही 3 ट्रेन रोहतक आने से पहली ही बीच में रोकी जाएंगी। ऐसे में रोहतक से जींद व दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि समर गोपालपुर-करैंथी के बीच आरसीसी बॉक्स लगाने, जुलाना यार्ड में एफओबी (फुटओवर ब्रिज) के लिए गार्डरों की लांचिंग व शकूरबस्ती-बठिंडा सेक्शन पर सुधार कार्य किया जाएगा।
पावर व ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है। कुछ ट्रेनें देरी से संचालित होंगी तो कुछ को पुनर्निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि जींद जंक्शन-नई दिल्ली (64912), नई दिल्ली-जींद जंक्शन (64915), रोहतक-जींद (54023) व जींद-रोहतक-पानीपत (54008) ट्रेनें 26 मई को रद्द रहेंगी।
विज्ञापन

नई दिल्ली-रोहतक (14323) को बहादुरगढ़ में समाप्त कर दिया जाएगा। रोहतक-नई दिल्ली (14324) बहादुरगढ़ से शुरू होगी। नई दिल्ली-रोहतक (14323) व रोहतक-नई दिल्ली (14324) आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

दिल्ली-जींद पैसेंजर (54031) ट्रेन 90 मिनट व दिल्ली-श्री गंगानगर (12481) ट्रेन को 35 मिनट शकूरबस्ती-खरावड़ के बीच रोका जाएगा। हांसी-रोहतक पैसेंजर (54012) को डोभ बहाली स्टेशन पर 40 मिनट रोककर चलाया जाएगा। जींद-दिल्ली (64932) को जींद जंक्शन से 60 मिनट देरी से पुनर्निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें