फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गोयल एकादश ने सात विकेट से मैच जीता

Sun, 25 May 2025 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
24सीटीके10...हनुमंत क्रिकेट मैदान पर बल्लेबाजी करता आकाश। स्रोत: क्लब
विज्ञापन
रोहतक। गोयल क्रिकेट क्लब एकादश व पैंथर एकादश के बीच शनिवार को 40 ओवर का मैच खेला गया। मुकाबला हनुमंत क्रिकेट मैदान में खेला गया। इसमें गोयल एकादश ने 7 विकेट से मैच जीता। हर्ष ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों पर 8 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 103 रन बनाए। वहीं साहित्य मलिक ने 5 विकेट चटकाए। हर्ष को मैन ऑफ द मैच व साहित्य मलिक को बेस्ट गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन

वहीं पैंथर एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पूरी टीम 39.1 ओवर में 199 रन पर ऑलआउट हो गई। पैंथर एकादश का कोई भी खिलाड़ी 40 का आंकड़ा भी नहीं छू सका। इसमें चेतन्या दहिया ने 34, रजत ने 32 व हार्दिक ने 26 रन बनाए।
गोयल एकादश की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए साहित्य मलिक ने 5 विकेट लिए। इसके अलावा अभिनव गुप्ता ने तीन व परी शर्मा ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोयल एकादश ने 26 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया। हर्ष ने 59 गेंदों पर 8 चौकों व 5 छक्कों की मदद से नाबाद 103 रन बनाए। पैंथर एकादश की ओर से राघव ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें