फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिले में 6.5 एकड़ में बनी चार अवैध कॉलोनियों को तोड़ा

विज्ञापन
52...पाड़ा मोहल्ला में बने अवैध निर्माण को तोड़ता बुलडोजर। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रोहतक। जिला प्रशासन के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माणों व काॅलोनियों को गिराने के अभियान के तहत गांव भालौठ, बोहर एवं पाड़ा मोहल्ले में लगभग 6.5 एकड़ में विकसित की जा रहीं चार अवैध कॉलोनियों को तोड़ा गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान 10 डीपीसी, कच्चा व पक्का रोड नेटवर्क, तीन चहारदीवारी व सीवरेज सिस्टम को ध्वस्त किया गया। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। गुप्ता ने कहा कि जिला में अवैध निर्माण अथवा अवैध कॉलोनियों को पनपने नहीं दिया जाएगा।
इस अभियान में जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन की कमाई को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें। जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी पूंजी को ऐसी कॉलोनियों में निवेश करने से पहले विभाग में आकर पूछताछ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें