फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असमंजस में कारोबारी

विज्ञापन
55...ज्वेलर्स मार्केट में एक दुकान पर चांदी के गहने देखते शहरवासी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव से कारोबारियों में असमंजस बना हुआ है। रेलवे रोड स्थित ज्वेलर्स मार्केट में रोजाना काफी संख्या में ग्राहक आते हैं। इन दिनों शादियों का सीजन भी चला हुआ है। ऐसे में चांदी की मांग भी बढ़ रही है लेकिन चांदी की कीमतों में अनिश्चितता बनने से कारोबारियों को नुकसान की आशंका सता रही है।
विज्ञापन

वे यह नहीं समझ पा रहे हैं कि कब चांदी की खरीद करनी है और कब इसकी बिक्री करें। कारोबारियों के अनुसार, शहर में ज्वेलर्स की 350 दुकानें हैं और प्रति माह लगभग एक क्विंटल चांदी का कारोबार यहां होता है।
उधर, स्वर्णकार संघ के जिला प्रधान अमित वर्मा ने बताया कि 12 दिन पहले तक जहां चांदी की कीमत में गिरावट बनी हुई थी और एक किलो चांदी की कीमत 1.42 लाख रुपये तक पहुंच गई थी। वहीं अब इसकी कीमत में वृद्धि होती जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को चांदी की कीमत 1.57 लाख रुपये प्रति किलो रही। उनके अलावा देवेंद्र, संजीव व अन्य कारोबारियों ने बताया कि चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण तमाम कारोबारी असमंजस में हैं। उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि चांदी कब खरीदना और बेचना सही रहेगा। इस अस्थिरता से उनके मुनाफे पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें