फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर चार घंटे थमे वाहनों के पहिये, शहर में बाजार खुले, ग्रामीण इलाकों में दुकानें रही बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक/सांपला/महम/कलानौर/लाखनमाजरा। किसानों के आह्वान पर भारत बंद का रोहतक जिले में मिला-जुला असर रहा। ग्रामीण एरिया व हाईवे पर जहां सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक वाहनों का पहिया पूरी तरह जाम रहा तो रोहतक शहर में ज्यादातर बाजार खुले रहे। पावर हाउस चौक, दिल्ली बाईपास के आसपास ही दुकानें दोपहर तक बंद रहीं। जबकि रेलवे रोड पर बंद समर्थक व्यापारियों ने काले बिल्ले व पट्टी बांधकर किसानों को अपना समर्थन दिखाया। वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा तो तहसील में 60 रजिस्ट्री हुईं। नगर निगम व दूसरे सरकारी कार्यालय में हर रोज की तरह कर्मचारी ड्यूटी पर रहे तो पीजीआईएमएस में ओपीडी 50 प्रतिशत घट गई। रोडवेज का पहिया चार घंटे जाम रहा, जबकि रेलवे पर कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन

चार घंटे किसानों व ग्रामीणों ने दिल्ली, हिसार, जींद, भिवानी व गोहाना मार्ग जाम किए रखा, बल्कि सांपला, महम, कलानौर व लाखनमाजरा में दुकानें भी बंद रहीं। हालांकि इस दौरान एंबुलेंस व शादी समारोह में जा रहे लोगों को नहीं रोका गया। जाम के दौरान कलानौर में यूपी के मथुरा से दूल्हन लेकर लौट रहे खरक कलां गांव के दूल्हे को ग्रामीणों ने साइड से जाने दिया।
महम : दो घंटे मदीना टोल रहा फ्री
किसान आंदोलन के कारण मदीना गांव के नजदीक हिसार रोड पर टोल दो घंटे फ्री रहा। किसानों ने बहुअकबरपुर, भैणी महाराजपुर व पीपला मोड़ पर हिसार रोड को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक जाम किए रखा। कस्बे का बाजार भी बंद रहा। मदीना टोल प्लाजा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी के नेतत्व में प्रदर्शन किया। दांगी ने कहा कि केंद्र सरकार कुछ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कृषि कानून लेकर आई है।
विज्ञापन

सांपला : कृषि कानून के विरोध में बंद रहा कस्बा
कृषि कानूनों के विरोध में बाजार के मेन चौक पर किसानों ने धरना दिया। लोकल रूट के सभी मार्ग खुले रहे। सुबह 10 बजे कुछ किसान व कांग्रेस नेता बाजार पहुंचे और दुकानदारों से भारत बंद का समर्थन मांगा। इसके बाद बाजार बंद हो गया। धरने में बैठे राजकुमार कौशिक, रामनिवास, बिजेंद्र नंबरदार, संजय सांपला, अशोक कुमार, जोगेंद्र कोच, तनवीर सिंह, चांद सिंह, नरेश कुमार, संजय कुमार, कृष्ण कुमार आदि शामिल रहे।
कलानौर : भिवानी-बेरी रोड किया जाम
किसान आंदोलन के चलते किसानों ने रोहतक-भिवानी मार्ग को सत जिंदा कल्याणा मोड़ के पास सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक जाम कर दिया। हालांकि पुलिस मौके पर मौजूद रही, लेकिन किसानों को कुछ नहीं कहा। कुछ किसानों ने बेरी-कलानौर रोड को कहानौर मोड़ के पास जाम कर दिया। बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। मेडिकल स्टोर खुले रहे।
लाखनमाजरा : जींद रोड पर चौक किया जाम, निंदाना में सड़क पर बैठे किसान
कस्बे के अंदर रोहतक-जींद मार्ग व गोहाना-भिवानी मार्ग के चौराहे पर खंड के ग्रामीणों ने मंगलवार को जाम लगा दिया। ग्रामीण लाखनमाजरा चौक पर दरी बिछाकर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की। वहीं निंदाना में किसान सड़क पर बैठे रहे।
ब्लाक समिति सदस्य ने इस्तीफा देने की घोषणा की
लाखनमाजरा में किसानों ने भारत बंद को सफल बनाने के लिए सुबह 7 बजे ही ट्रैक्टर-ट्राली रोड पर खड़ी कर दी और गद्दे बिछाकर बैठ गए। इस दौरान दोनों तरफ ट्रक और अन्य वाहनों की कतार लग गई। ब्लॉक समिति सदस्य सुरेंद्र उर्फ सोनू नेहरा ने अपने पद से किसानों के समर्थन में इस्तीफा देने की घोषणा की।
मास्क न पहनने पर निगम ने काटे 20 चालान
नगर निगम की टीम ने मंगलवार को दिल्ली बाईपास पर जहां मास्क न लगाने पर 20 लोगों के चालान किए, जबकि दोपहर बाद पुराने बस स्टैंड से लेकर जींद रोड पर चौक तक अतिक्रमण हटवाया। एलओ सुरेंद्र गोयल ने बताया कि एक सप्ताह पहले चेतावनी देने के बावजूद कबाड़ी का काम करने वाले दुकानदारों ने सड़क पर सामान रखा हुआ था।
वकीलों ने रखा वर्क सस्पैंड, गेट पर कुर्सी डालकर बैठे
किसानों के समर्थन में जिला बार में वर्क सस्पेंड रहा। वकील दोपहर को कुर्सी डालकर गेट नंबर एक के बाहर बैठ गए। हालांकि बेहद महत्वपूर्ण व अनिवार्य केसों में पुलिस ने आरोपियों को पहले की तरह पेश किया। ज्यादातर वकील मंगलवार को कोर्ट में नहीं आए। जो आए, उन्होंने चैंबरों में रहकर अपना कामकाज निपटाया।

आंबेडकर चौक के पास सरकार का पुतला जलाते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : RohtakCity

भारत बंद के दौरान विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता।- फोटो : RohtakCity

भारत बंद के सर्मथन में देवीलाल पार्क के पास सड़क जाम कर धरना पर बैठे लोग। - फोटो : RohtakCity

आनंदपुर भाली में भारत बंद के दौरान किसान सभा द्वारा लगाया गया जाम। अमर उजाला- फोटो : RohtakCity

किला रोड बाजार भारत बंद के दौरान खुला रहा। संवाद- फोटो : RohtakCity

कलानौर में रोहतक-भिवानी मार्ग पर कालेज मोड़ पर यूपी के मथुरा से दूल्हन लेकर लौट रहे खरक कलां गांव - फोटो : RohtakCity

कच्चा बेरी रोड रेलवे क्रासिंग पर फाटक बंद होने पर ट्रेन के आने के समय पटरी को पार कराता बाइक सवार। - फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें