रोहतक। जिले से 24 घंटे के अंदर चार युवतियां लापता हो गई हैं। परिजनों ने इनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामलों की पड़ताल करके लापता की तलाश कर रही है।
खिड़वाली गांव से बुधवार को मीनाक्षी (26) कहीं चली गईं। इसकी एफआईआर उनके देवर अनिल ने सदर थाने में दर्ज कराई है। बताया कि भाभी घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं।
शहर के डेयरी मोहल्ला की तमन्ना (19) भी बुधवार शाम 4 बजे घर से लापता हो गईं। पिता ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। शहर के ही बिशन नगर से काजल (22) के लापता होने के संबंध में पिता मोहन लाल ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में गुमशुदगी लिखाई है।
बताया कि बेटी का तलाश करने पर उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पुरानी सब्जी मंडी थाने में मां कोकली ने बेटी शालू (18) के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि बेटी पहले भी एक बार घर से चली गई थी लेकिन वापस आ गई थी। अब फिर चली गई।