फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चार बच्चों को बाल मजदूरी से कराया मुक्त

विज्ञापन
35-रेलवे स्टेशन पर बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता करती टीम। स्रोत : संगठन - फोटो : Railway
विज्ञापन
रोहतक। जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए कार्यरत संगठन एमडीडी ऑफ इंडिया ने रेलवे स्टेशन पर बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के बाद टीम ने शहर के अलग-अलग स्थानों से 13 से 16 वर्ष आयु वर्ग के चार बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया। ये बच्चे कार वॉशिंग, बाइक मरम्मत की दुकान और जूस की दुकान पर कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेलवे सुरक्षा बल, मानव तस्करी रोधी इकाई, बाल कल्याण समिति एवं श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रवासी श्रमिकों को श्रम विभाग, रेलवे पुलिस और एएचटीयू के अधिकारियों ने बाल मजदूरी के खिलाफ जागरूक किया।
विज्ञापन


श्रम निरीक्षक धीरेश्वर सैनी ने कहा कि यदि कहीं भी कोई बाल मजदूर दिखाई दे तो इसकी शिकायत श्रम विभाग में की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें