फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लूट के इरादे से खड़े हथियारबंद चार युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
38-राहगीरों को लूटने के लिए आईएमटी नौनंद रोड पर हथियारों के साथ पकड़े गए युवक।
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस के सीआईए-2 स्टाफ ने ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास छह देसी पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद किए हैं। युवक राहगीरों को लूटने के इरादे से नौनंद रोड पर खड़े थे। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उनको रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ एसआई सतीश कुमार ने बताया कि एएसआई मुकेश के नेतृत्व में सीआईए-2 स्टाफ आईएमटी पुल सोनीपत रोड पर गश्त कर रहा था। टीम को आईएमटी-नौनंद रोड पर चार युवकों के खड़े होने की सूचना मिली।
जब सीआईए-2 स्टाफ वहां पर पहुंचा तो चारों युवकों ने हथियारों के बल पर उनको लूटने का प्रयास किया। टीम ने सूझबूझ से चारों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। युवकों की पहचान रुड़की हाल जसबीर कॉलोनी निवासी रोहन, नौनंद निवासी अमन उर्फ मांजा, शुभम उर्फ निक्कू व निंदाना निवासी आतिश उर्फ राजू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर रोहन के पास से दो देसी पिस्तौल, तीन कारतूस, अमन के पास से एक देसी पिस्तौल एक कारतूस, शुभम के पास एक देसी पिस्तौल व दो कारतूस और आतिश के पास से एक देसी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें