फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंट बनकर वाहनों की पासिंग कराने का भंडाफोड़, चार दलाल गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी। अमर उजाला
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों को जिले की सीमा से बगैर चालान पासिंग के बाद आरटीए महकमा एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मामला नए वाहनों की महकमे से पासिंग का है। एजेंट बनकर वाहनों की पासिंग कराने के खेल का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस फर्जीवाड़े से जुड़े चार दलालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। आरटीए अधिकारी को किसी ने गड़बड़ी की सूचना दी थी। सूचना देने वाले ने महकमे में रुपये लेकर वाहनों की पासिंग कराने के खेल से अवगत कराया। इसके बाद ट्रैकर लगाया गया। इस ट्रैकर में चार आरोपी फंस गए। ये चारों वाहन कंपनी से ही ग्राहक को पकड़ लेते थे। उनके वाहन की पासिंग रुकवाकर खुद दो हजार रुपये में उसकी पासिंग कराने का विश्वास दिलाते। इसमें से 800 रुपये शुल्क कार्यालय में जमा करवाते थे और 1200 रुपये अपने पास रख लेते थे। वहीं, परेशानी से बचने के लिए ग्राहक दलालों के चंगुल में फंस जाते। इनसे रुपये वसूल कर सरकारी फीस कार्यालय में जमा करवाकर शेष राशि अपने पास रखते थे। थाना शिवाजी कॉलोनी प्रभारी निरीक्षक बलवंत सिंह ने बताया कि जिला परिवहन प्राधिकरण के निरीक्षक लायकराम ने शिकायत दी है। इसमें कहा गया है कि कुछ लोग एजेंट बनकर गाड़ी पासिंग के नाम पर लोगों से रुपये ऐंठते हैं। इसके आधार पर शिवाजी कॉलोनी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस आरटीए कार्यालय पहुंची। यहां एसआई कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान झज्जर के मारोत निवासी कप्तान, सोनीपत के कबीरपुर रोड निवासी तकदीर, झज्जर के नुणा माजरा निवासी प्रवीन व बहादुरगढ़ के महाबीर पार्क निवासी प्रवीण को गिरफ्तार कर वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

भारी व वाणिज्यिक वाहनों की होती है पासिंग
आरटीए कार्यालय में वाहनों की पासिंग होती है। इसमें भारी व वाणिज्यिक वाहनों के अलावा सीएनजी वाहन भी शामिल हैं। सीएनजी वाहनों में कार बड़ी संख्या में होती हैं। इन वाहनों को सड़क पर चलाने के लिए आरटीए से अनुमति दी जाती है। इसके लिए आरटीए कार्यालय के कर्मचारी वाहन की नियमानुसार जांच पड़ताल कर रिपोर्ट जारी करते हैं। इसमें सभी तरह के परिवहन नियम शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें