सोनीपत। क्राइम यूनिट कुंडली की टीम ने अलग-अलग स्थानों से हेरोइन समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि सरस्वती विहार निवासी पवन उर्फ पंकज और देवीलाल कॉलोनी निवासी आकाश को सेक्टर-23 मोड़ से पकड़ा गया। तलाशी में पंकज के पास से 13 ग्राम हेरोइन मिली, जो उसने आकाश से खरीदी थी। दोनों के खिलाफ शहर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
दूसरे मामले में पुलिस ने ककरोई चौक से इंडियन कॉलोनी निवासी हरिओम को 25 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। उसने हेरोइन लुधियाना (पंजाब) की शिमला पुरी कॉलोनी निवासी हरीश उर्फ हन्नी से खरीदी थी। उनके खिलाफ भी शहर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।