रोहतक। शेयर मार्केट में पैसा निवेश करने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने चार ठगों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी साइकिल साइबर क्राइम राजीव कुमार ने बताया कि चिन्योट कॉलोनी निवासी डेजी ने 20 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
पीड़ित को फेसबुक ट्रेडिंग की वीडियो देखने के दौरान वहाट्सएप पर स्टॉक मार्केटिंग एनालाइज सर्किल 174 के ग्रुप में जोड़ा गया था। लिंक ओपन किया तो प्राइम एप फ्लिप कैपिटल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से संबंधित डिटेल दिखाई। इस पर अकाउंट खोल दिया गया। उसे पांच प्रतिशत का डिस्काउंट देते हुए 50 हजार रुपये लगवा कर अकाउंट खोल दिया और डेजी को प्राइम एप के सर्टिफिकेट ग्रुप में जोड़ने के बाद करीब 7 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित के मामले की जांच की गई चार लोगों का नाम आए। इनमें रोहतक के मदीना निवासी अमित और अंकित एवं मुखड़ा निवासी प्रवीण और भिवानी निवासी जसवंत को गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो