फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 152डी हाईवे पर हुई ट्रक लूट के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 05 पुलिस की गिरफ्तार चारों आरोपी। पुलिस
विज्ञापन
नारनौल। 152डी हाईवे पर हुई ट्रक लूट की वारदात को कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए थाना सदर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि 8 फरवरी को सुबह 5 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि दुबलाना टोल प्लाजा के पास एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में आए 6-7 बदमाशों ने ट्रक चालक नरेंद्र कुमार और उसके साथी को नीचे उतारकर पॉल्यूशन डस्ट से भरा ट्रक लूट लिया है। इसमें करीब 15.42 लाख रुपये का माल लदा हुआ था।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना सदर की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लोकेशन ट्रेस की और शिकायतकर्ता के साथ मिलकर लुटेरों का पीछा करना शुरू किया।
पुलिस की मुस्तैदी के चलते असंध शहर के पास नाकाबंदी कर ट्रक को बरामद कर लिया गया और मौके से चार आरोपियों को दबोच लिया गया। आरोपियों की पहचान उपलाना के दलजिंद्र, खांडा खेड़ी के टिंकू, डेरा गामा के जोरावर और खांडा खेड़ी के गगनदीप के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें