फोटो 02 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। पुलिस
नारनौल। सीआईए की टीम ने राजस्थान पुलिस के वांछित और इनामी अपराधी अमित कुमार को दबोचा है। आरोपी गांव रामबास का रहने वाला है और पिछले 2 वर्षों से गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। पीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि आरोपी अमित कुमार के खिलाफ राजस्थान के जिला सीकर के थाना मेहाड़ा में गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी पर राजस्थान पुलिस ने 2 हजार का इनाम घोषित किया था। सीआईए की टीम ने आरोपी को राउंड अप कर इसकी सूचना संबंधित थाना मेहाड़ा (सीकर) को दी है। आरोपी को राजस्थान पुलिस के हवाले किया गया। संवाद