फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भैणी चंद्रपाल में रखी विकास कार्यों की नींव

Mon, 08 Dec 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो 01 भैणी चंद्रपाल गांव में विकास कार्यों का शुभारंभ करते सांसद स्रोत पार्टी
विज्ञापन
महम। राज्य सभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने रविवार को गांव भैणी चंद्रपाल में विकास कार्यों की नींव रखी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में नायब सैनी की सरकार बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है। महम हलके से पार्टी का विधायक नहीं बन पाया फिर भी करोड़ों के विकास मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन

जांगड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री से उन्होंने जो भी कहा तुरंत प्रभाव से मंजूर किए हैं। पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा रोड महम हलके के पास हुए। उनका निर्माण जारी है। बाढ़ राहत के लिए पाइप लाइन सबसे ज्यादा महम के लिए मिले। नॉन स्टॉप हरियाणा के मंत्र के साथ विकास कार्यों की बाढ़ आई हुई है।
जांगड़ा ने कहा कि जल्द ही महम में मुख्यमंत्री नायब सैनी को बुलाकर उनका स्वागत करेंगे। वे बड़ी विकास परियोजनाओं की मंजूरी देंगे। इस दौरान महंत सतीश दास, ब्लॉक चेयरमैन नवनीत राठी, जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश बिसला, पूर्व चेयरमैन रामनिवास और नरेश ने कहा कि सांसद रामचंद्र जांगडा चौबीसी क्षेत्र के पहले सांसद है जो विकास को गति दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें