फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आएंगे सुपवा में

Sun, 04 Jan 2026 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
39...पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को सुपवा के दृश्य कला विभाग की ओर से निर्मित उनका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। दादा लखमीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अमित आर्य ने शनिवार को पूर्व केंद्रीय सूचना, प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर भेंट की। अनुराग सिंह ठाकुर ने सुपवा की पहल और उपलब्धियों की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय परिसर का दौरा करने का आमंत्रण स्वीकार किया। अभी समय निर्धारित नहीं हुआ है।
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रदर्शन एवं दृश्य कला के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावसायिक दक्षता और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहा है। डॉ. आर्य ने सुपवा को देश का अग्रणी प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय बनाने की दिशा में अपनाई जा रही दीर्घकालिक रणनीति भी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में वास्तुकला, दृश्य कला, फिल्म, डिजाइन और अन्य रचनात्मक विषयों में छात्रों को दिए जा रहे विशेषीकृत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। डॉ. आर्य ने कहा कि डीएलसी सुपवा का लक्ष्य ऐसे सांस्कृतिक रूप से जड़ित और उद्योग तैयार करना है जो भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था में प्रभावी योगदान दे सकें। इस अवसर पर उन्होंने डीएलसी सुपवा के दृश्य कला विभाग ने अनुराग सिंह ठाकुर का एक आकर्षक पोर्ट्रेट भी भेंट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें