फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पूर्व मंत्री ने टिटौली में जानीं किसानों की समस्याएं

विज्ञापन
12सीटीके12...गांव टिटौली में ग्रामीणों से बात करते हरियाणा के पूर्व मंत्री व किसान नेता कृष्ण म
विज्ञापन
रोहतक। पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने वीरवार को टिटौली के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं। खेतों व अन्य जगहों पर बैठकें भी कीं। यहां किसानों को उनकी अनेक समस्याओं का तत्काल समाधान कराने के लिए मौके पर ही अधिकारियों से फोन पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि कुछ समस्याएं ऐसी हैं, जिनका समाधान मुख्यमंत्री स्तर पर ही संभव है। इसके लिए मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें अवगत कराया जाएगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि केवल चुनाव के समय नजर आते हैं। चुनाव जीतने के बाद ये न तो गांव में आते हैं और न ही लोगों के फोन उठाते हैं।
विज्ञापन

बैठक में किसानों ने कहा कि आने वाले दिनों में धान, ज्वार और बाजरे की बुआई शुरू होने वाली है। ऐसे में उन्हें पर्याप्त बिजली, पानी और खाद की आवश्यकता होगी। इस मौके पर रणबीर सिंह, प्रदीप कुंडू, ओम प्रकाश आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें