सांपला। सांपला ब्लाॅक के गांव अटायल मे 15 जून को सरपंच पद के लिए उपचुनाव होना है। इस चुनाव में जीत के लिए संपर्क अभियान तेज कर दिया है। मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई पार्टी कर रहा है तो कोई खाद्य सामग्री का पैकेट तक पहुंचा रहा है। चुनाव मैदान में चार प्रत्याशी मैदान में हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि देर शाम खाद्य सामग्री के पैकेट मतदाताओं को भेजकर वोट की अपील की जा रही है। मतदाताओं का कहना है कि वोट उसी को देंगे, जो गांव का विकास करने योग्य होगा।
चार प्रत्याशी मैदान में
सरकार ने कागजात में कमी पाए जाने की वजह से सरपंच राजबीर सिंह को उनके पद से हटा दिया गया था। अब फिर राजबीर के अलावा तीन और प्रत्याशी मैदान में हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया व मतगणना का कार्य संपन्न होने के बाद चुनाव परिणाम मतदान केंद्र पर घोषित किया जाएगा।
राजकीय सीनियर सेकेंडरी व राजकीय हाई स्कूल में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लगा दी गई है। संवाद