रोहतक। हरियाणा के पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने बुधवार को बेमौसम बारिश की वजह से रबी की फसल के नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि जिन किसानों की फसल को नुकसान हुआ है उसकी विशेष गिरदावरी करवा कर उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
बुधवार को चिड़ी, घड़ोठी, टिटोली, खिड़वाली, सांघी, जसिया, रिठाल, किलोई, रूड़की, मुंगाण, पौलंगी, रूड़की, आसन, कंसाला, मोर खेड़ी, हसनगए़, कसरेन्टी, अटायल, मकड़ोली, समचाना व चमारिया गांव में फसलों की जायजा लिया गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। संवाद