रोहतक। सेक्टर-3 स्थित वैश्य पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर हवन किया गया। स्कूल प्राचार्य शीतल जैन ने बताया कि हवन से बच्चों में सकारात्मक सोच व संस्कार विकसित होते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने हवन में आहुति डालकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद