फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की मां का देहांत: दिल्ली के निजी अस्पताल में ली आखिरी सांस, अंतिम संस्कार कल

Fri, 20 Jun 2025 05:34 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक

सार

पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की मां 90 वर्षीय परमेश्वरी देवी का शुक्रवार को दिल्ली के निजी अस्पताल में देहांत हो गया। शनिवार सुबह 10 बजे उनके पैतृक गांव हिसार स्थित खांडा-खेड़ी में अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
कैप्टन अभिमन्यु की माता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की मां का शुक्रवार को निधन हो गया। कैप्टन अभिमन्यु की की माता परमेश्वरी देवी ने 90 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचाराधीन थी। उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 10 बजे पैतृक गांव हिसार स्थित खांडा-खेड़ी में किया जाएगा। 

विज्ञापन


दिल्ली के कापसहेड़ा स्थित फार्म हाउस में पूर्व वित्तमंत्री के बड़े भाई कैप्टन रूद्रसेन रहते हैं। जहां सभी छह भाइयों का भी आवास है। बड़े भाई के पास फिलहाल मां परमेश्वरी देवी रह रही थी। दो दिन पहले उनको सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई, जिसके कारण दिल्ली के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। उपचार के दौरान शुक्रवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। 

पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु उस समय दिल्ली में ही थे। कैप्टन अभिमन्यु के पिता चौधरी मित्रसेन आर्य का जनवरी 2011 में देहांत हो चुका है। उनका भी पैतृक गांव अंतिम संस्कार किया गया था। ऐसे में परमेश्वरी देवी का भी वहीं पर अंतिम संस्कार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें