रोहतक। टास्क पूरा करने का झांसा देकर 1.37 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी राजस्थान के जिला सीकर के गांव रूपगढ़ निवासी दीपेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साइबर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि काठमंडी निवासी अजय ने मई 2025 को शिकायत दी थी कि उनके पास होटल व रेस्टोरेंट की रेटिंग देने के लिए मैसेज आया था। साथ ही टेलीग्राम पर एक लिंक भेजा गया था। उसने विश्वास कर ग्रुप जॉइन कर लिया था। पहली बार में उसे 150 रुपये का मुनाफा हुआ था। इसके बाद गिरोह ने उससे 1.37 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए थे। ब्यूरो