फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: सांघी गांव में हरियाणा पुलिस के पूर्व सिपाही की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों ने लाठी-डंडों से किए वार

Wed, 24 Jul 2024 02:34 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

मृतक दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था और उसी दौरान विवाद हो गया। जहां दोस्तों ने ही लाठी-डंडों से पीटकर उसकी हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी है
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के सदर थानाक्षेत्र के सांघी गांव में हरियाणा पुलिस के एक पूर्व सिपाही की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान बिजेंद्र उर्फ जांगड़ा(42) पुत्र दयानंद के रूप में हुई। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बिजेंद्र हरियाणा पुलिस के जवान के रूप में तैनात था, लेकिन किन्ही कारणों से उसे पुलिस से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद से वह गांव में रहने लगा था और शराब का आदी हो गया था। बुधवार सुबह कुछ दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था और उसी दौरान विवाद हो गया।

जहां दोस्तों ने ही लाठी-डंडों से पीटकर उसकी हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि आपस में मारपीट के बाद युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या की गई है। युवक पूर्व में हरियाणा पुलिस का जवान था और उसे बर्खास्त कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें