फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दिया बयान, कहा- एनडीए को मिलेगी शिकस्त

Sat, 01 Nov 2025 05:45 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक

सार

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। 
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए को शिकस्त मिलेगी। हुड्डा शनिवार को डी पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


प्रदेश के लोगों को हरियाणा दिवस की बधाई देते हुए हुड्डा ने कहा कि हरियाणा का इतिहास सदियों पुराना है। गीता का ज्ञान यहीं पर दिया गया। पानीपत में जो जीता, उसने दिल्ली पर राज किया। महाभारत का युद्ध भी यहीं पर हुआ।

हरियाणा बना सबसे असुरक्षित प्रदेश 

सिंधु घाटी सभ्यता का पुरातात्विक स्थल राखीगढ़ी भी प्रदेश में है जहां 5,000 साल पुराने मानव कंकाल, एक सुनियोजित शहर के अवशेष और कई ऐतिहासिक कलाकृतियां मिलीं। राखीगढ़ी शहर को सुरक्षित करके पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित किया जाए। प्रदेश में कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय की रिपोर्ट है कि हरियाणा सबसे असुरक्षित प्रदेश बन गया है। यहां निवेशक आने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें