फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद अदालत में पेश

विज्ञापन
नीवन जय हिंद - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रोहतक आगमन के दिन तिलियार झील के पास रोड जाम करने के मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद सोमवार को अदालत में पेश हुए। मामले की अगली तारीख 28 जुलाई तय की गई है। केस में 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार अगस्त 2017 में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रोहतक के दौरे पर थे। फरीदाबाद पुलिस के एसआई सुखबीर ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी थी कि उसकी ड्यूटी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिलियार झील के कन्वेंशन हॉल के बाहर थी। रोहतक शहर की तरफ से करीब 18-20 महिलाएं व पुरुष आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वे रोड के बीचोंबीच बैठ गए। उन्होंने दूसरे पुलिसकर्मियों की सहायता से उन्हें हटाया। पूछताछ में पता चला कि जाम लगाने वालों में दिनेश कुमार, अश्वनी देशवाल, सुमित गर्ग, सुखबीर सिंह, संदीप सिंह, सोयब आलम, अनूप संधू, संजय तंवर, डाक्टर ओम नारायण, प्रिया शर्मा, मंजू गुप्ता, कृष्णा राठी, कमला ढांडा, डॉक्टर सालनी यादव, पिंकी सिंह, मंजू साकला, उषा, रीना, उषा व सराजो थी, जिनको नवीन जयहिंद ने भेजा था। साथ में पुलिस के साथ हाथापाई भी की। तभी से जिला अदालत में 21 लोगों के खिलाफ केस चल रहा है। सोमवार को अदालत में पेशी थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की हाजिरी व सुनवाई के बाद आगे की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें