सांपला। खरावड़ गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को निपुण हरियाणा मिशन के तहत विदेशी दल ने दौरा किया। इस दल में सीएसएफ राज्य परियोजना क्रियान्वयन इकाई सदस्य आयुषी, ब्रिटिश काउंसिल दिल्ली से निकुंज शैली साहू, सैम अवकू, अतुबगा शामिल रहे।
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए मुख्य अतिथि के रूप में जिला परियोजना समन्वयक अधिकारी सुमन हुड्डा, खंड शिक्षा अधिकारी सूरजभान, क्लस्टर हेड दर्शना, प्राचार्य विनय खत्री ने शिरकत की। जिला परियोजना समन्वयक अधिकारी सुमन हुड्डा ने कहा कि विदेशी दल ने सभी प्राथमिक कक्षाओं का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान सभी प्राथमिक अध्यापकों का प्रदर्शन और बच्चों का शैक्षणिक स्तर सराहनीय रहा।