फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली बाईपास पर देर रात दो पक्षों में चलीं गोलियां व तलवारें, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर में दिल्ली बाईपास पर शनिवार देर रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया और तलवारें और गोलियां चलीं। इस दौरान चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोगों को गोलियां लगी हैं। घायलों का पीजीआई में इलाज चल रहा है। झगड़े की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। ट्रामा सेंटर में सुरक्षा के लिए पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस के मुताबिक दिल्ली बाईपास सेक्टर एक की पुलिया के पास शनिवार रात दो पक्षों में झगड़ा हो गया। फोन पर अटायल निवासी संदीप से कहासुनी के बाद करीब 15-20 युवक कारों और बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे। दोनों पक्षों में करीब 10 मिनट तक संघर्ष चला। इस दौरान तलवार ही नहीं गोलियां भी चलीं। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। अटायल निवासी संदीप के दाएं हाथ में और दूसरे पक्ष से विनय नाम के युवक को कूल्हे में गोली लगी है। विनय के साथी खेड़ी साध निवासी विक्की, डीघल निवासी कुलबीर को भी चोटें आई हैं। इनमें से एक की अंगुली, एक के कान व एक के हाथ में चोट आई है।
विज्ञापन

सूचना पर अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी बलवंत सिंह व सेक्टर 14 प्रभारी मीना कुमारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। दोनों पक्षों के युवक ट्रामा सेंटर में होने के चलते वहां तनाव बढ़ गया। इसके चलते ट्रामा सेंटर के अंदर व बाहर पुलिस बल तैनात करना पड़ा। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि झगड़े की सूचना मिली है। दोनों पक्षों से कुछ युवक घायल हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। घायलों के इलाज के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें