फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फूड स्टॉल और फाइन आर्ट गैलरी बनीं आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
25. नेकीराम कॉलेज में शताब्दी समारोह में नृत्य करती छात्राएं। स्रोत: काॅलेज
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को शताब्दी वर्ष समारोह उत्कृष्टता के 100 वर्ष आयोजित हुआ। प्रदर्शनी में महाविद्यालय की 100 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा, ऐतिहासिक विरासत और उपलब्धियां प्रस्तुत की गईं। मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा निर्धारित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर कार्यक्रम में पहुंचे।

ग्रोवर ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, परिश्रम और सामाजिक जिम्मेदारी अपनाने का संदेश दिया। प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र सांगवान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष अतीत को याद करने के साथ भविष्य के लिए नए संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने पूर्व प्राचार्यों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के योगदान को अहम बताया। कॉलेज पत्रिका प्रतिभांजलि और शताब्दी वर्ष पत्रिका का विमोचन भी हुआ।
विज्ञापन


फाइन आर्ट गैलरी में स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेकीराम शर्मा के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका और कॉलेज की विकास यात्रा की तस्वीरें लगाई गईं। दिसंबर 1940 में पुलिस लॉकअप के बाहर उनकी परिजनों से मुलाकात की ऐतिहासिक तस्वीर भी आकर्षण रही। हरियाणवी फूड फेस्ट में विद्यार्थियों ने पारंपरिक व्यंजनों से प्रदेश की खान-पान संस्कृति दर्शाई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। पूर्व प्राचार्य डॉ. जगदेव, डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ. शमशेर अहलावत सहित प्राध्यापक व कर्मचारी मौजूद रहे। मंच संचालन डॉ. एकता शर्मा और डॉ. प्रवीण गोयल ने किया।
विज्ञापन

25. नेकीराम कॉलेज में शताब्दी समारोह में नृत्य करती छात्राएं। स्रोत: काॅलेज

25. नेकीराम कॉलेज में शताब्दी समारोह में नृत्य करती छात्राएं। स्रोत: काॅलेज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें