फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कोहरा छाया... आज बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम रोज बदल रहा है। कभी ओस की बूंदें बारिश सा अहसास करा रही हैं तो कहीं कोहरा ठंडक बढ़ा रही है। इसके साथ ही शीतलहर ठिठुरा रही है।
विज्ञापन

सूर्यदेव कभी दर्शन देते हैं तो कभी नहीं देते हैं। उनकी बादलों संग अलग आंख मिचौली चल रही है। इसमें लोगों का रोजमर्रा का कार्य प्रभावित हो रहा है।
शुक्रवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। वहीं दृश्यता महज 10 मीटर तक रही। कोहरा छाने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। वाहन बेहद धीमी गति से हेडलाइट जलाकर चले।
विज्ञापन

कोहरे और न के बराबर धूप खिलने के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हुए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14.7 और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद आसमान साफ होने की उम्मीद बन रही है, लेकिन सुबह-शाम कोहरा छा सकता है। करीब 5 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही है। शीतलहर से कंपकंपी बनी हुई है।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें