फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएलएन व बीएसबी नहरों के साथ सुखपुरा चौक पर बनेगा फ्लाई ओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में दिल्ली बाईपास के समीप जेएलएन व बीएसबी नहर व सुखपुरा चौक पर दो फ्लाईओवर बनेंगे। इन दोनों फ्लाईओवर के बनने से शहरवासियों को सुरक्षित यात्रा करने के साथ जाम से भी निजात मिलेगी। दोनों प्रोजेक्ट डबल रोड फ्लाईओवर के होंगे। जेएलएन व बीएसबी नहरों पर फ्लाईओवर बनने से नहर के साइफन से होने वाले हादसे की आशंका खत्म हो जाएगी। वहीं सुखपुरा चौक पर फ्लाईओवर बनने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने नहरों पर डबल रोड फ्लाईओवर का एस्टीमेट मुख्यालय भेज दिया है और सुखपुरा चौक फ्लाईओवर का एस्टीमेट बनाने में इंजीनियर जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

250 मीटर का होगा डबल रोड फ्लाईओवर
दिल्ली बाईपास पर जवाहर लाल नेहरू व भालौठ सब ब्रांच नहरों पर एक ही दिशा में फ्लाईओवर बना हुआ है, इससे दिल्ली से वाहन रोहतक आते हैं। जबकि दिल्ली जाने वाले वाहनों को जेएलएन व बीएसबी नहर के ऊपर बनी सड़क से गुजरना पड़ता है। दोनों नहरों के पास मार्ग काफी संकरा हो जाता है। नहरों के ऊपर की सड़क (साइफन) के धंसने से हादसे की आशंका रहती है। इस साइफन से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं, इसके चलते सिंचाई विभाग साइफन धंसने से हादसा होने की आशंका जताई है। सिंचाई विभाग की तरफ से पत्र मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी की बीएंडआर इकाई ने वर्तमान फ्लाईओवर के समानांतर एक और डबल रोड फ्लाईओवर बनाना तय किया है। इंजीनियरों की टीम ने निरीक्षण करके डबल रोड फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के लिए 15 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार करके अफसरों को दिए। अफसरों ने मौका मुआयना करके एस्टीमेट पर अपनी मुहर लगाकर फाइल मुख्यालय भेज दी है। यदि सब कुछ सही रहा तो जल्द ही मुख्यालय से स्वीकृति मिल जाएगी।
सुखपुरा चौक पर फ्लाईओवर का तैयार हो रहा एस्टीमेट
सुखपुरा चौक शहर के सर्वाधिक व्यस्त चौराहों में एक है। यहां चारों ओर से वाहनों के आवागमन और दुकानदारों के अतिक्रमण की वजह से सुबह से शाम तक जाम लगा रहता है। दो मिनट में पार होने वाला चौराहा जाम की वजह से सामान्य तौर पर 15-20 मिनट में पार होता है। भारी वाहनों के आमने-सामने लगने वाले जाम में लोगों को चौराहा लंबे समय तक पार करना मुश्किल हो जाता है। शहरवासियों को जाम से होने वाली परेशानी का निदान करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने 800 मीटर का फ्लाईओवर बनाने का फैसला लिया है। यह फ्लाईओवर नए बस स्टैंड मार्ग से शुरू होगा और बिजली बोर्ड कॉलोनी की तरफ जाएगा। इस चौराहे पर फ्लाईओवर बनने से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी और लोगों को राहत मिलेगी। पीडब्ल्यूडी के अनुसार इंजीनियरों की टीम सुखपुरा चौक पर फ्लाईओवर बनाने के लिए भौतिक निरीक्षण करके एस्टीमेट बनाने में जुटी है। जल्द ही एस्टीमेट बनने के बाद इसे स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन

क्या होता है साइफन
किसी सड़क के नीचे से नहर गुजरने के स्थान को साइफन करते हैं। नहर पर सड़क बनाने से पहले मेहराब बनाई जाती है ताकि पानी का सुचारु बहाव हो।
दिल्ली बाईपास मार्ग पर 15 करोड़ रुपये में एक और डबल रोड फ्लाईओवर बनाने का एस्टीमेट स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सिंचाई विभाग ने साइफन के टूटने से हादसे की आशंका जताई थी, इसके चलते फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। सुखपुरा चौक पर जाम से निपटने के लिए फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव है, जिसका जल्द एस्टीमेट तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

- उदय वीर झांझरिया, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें