फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से नकदी समेत सात लाख के जेवरात उड़ाए

Sat, 04 Jan 2014 09:11 PM IST
रोहतक/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक में चोर किला रोड के पास से दो दुकानों का ताला तोड़कर शुक्रवार रात चोर लाखों रुपये का सामान व सेक्टर-14 स्थित बारात घर से सात लाख रुपये से अधिक के जेवरात चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


किला रोड के पास हुई दुकानों में चोरी के मामले से क्षुब्ध होकर दुकानदारों ने भिवानी स्टैंड पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि जब चोरी की शिकायत दर्ज कराने गए तो पुलिस ने भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

बाद में पुलिस उपाधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जैसे-तैसे दुकानदारों को मनाया और जाम खुलवाया। दुकानदारों ने व्यापारी नेता अनिल भाटिया के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात की। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात चोर किला रोड के समीप महेंद्र के मोबाइल फोन के शोरूम व साथ वाली दुकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान उड़ा ले गए। शनिवार सुबह महेंद्र दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि ताले टूटे हुए हैं और अधिकतर सामान गायब है।
विज्ञापन


घटना का पता चलने पर काफी संख्या में दुकानदार मौके पर एकत्रित हो गए और शहर थाना पहुंचे। पुलिस को जब मामले से अवगत कराया गया तो उल्टे पुलिसकर्मियों ने ही उन्हें हड़का दिया, जिससे क्षुब्ध होकर दुकानदारों ने भिवानी स्टैंड पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे रहे जाम के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस उपाधीक्षक करण गोयल मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे दुकानदारों को मनाकर जाम खुलवाया।

इसके बाद व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल अनिल भाटिया के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक निवास पर पहुंचा। पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा और उन्होंने शहर थाना प्रभारी की भी खिंचाई गई।

वहीं, अर्बन एस्टेट थाने के अंतर्गत सेक्टर-14 के बारात घर से शादी समारोह के दौरान गायब हुई नकदी व जेवरात से भरे बैग के मामले में पुलिस ने जयसिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जयसिंह ने पुलिस को बताया कि समारोह के दौरान चोर नकदी समेत सात लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुकानदार से मारपीट कर छीनी नकदी
सिविल लाइन थाने के अंतर्गत गोहाना अड्डे से तीन बदमाश पिस्तौल के बल पर दुकानदार राजीव को जान से मारने की धमकी देकर 13 हजार रुपये छीन ले गए। बाद में राजीव द्वारा शोर मचाने पर काफी संख्या में दुकानदार एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राजीव से इस बारे में पता किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें