फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूल विक्रेता हत्याकांड : ऑस्ट्रेलिया से लौटे बड़े भाई, छोटे का शव देखकर बिलख पड़े

विज्ञापन
08...अंकित। फाइल फोटो
विज्ञापन
विकास सैनी
विज्ञापन

रोहतक। ऑस्ट्रेलिया से शुक्रवार सुबह 4 बजे रोहतक पीजीआई लौटे बड़े भाई सुमित अपने छोटे भाई अंकित का शव देखकर बिलख पड़े। रोते हुए परिजनों से लिपटकर रोने लगे। बोले-अंकित तो मुझसे एक ही साल छोटा था। बचपन से हम साथ खेले, साथ पढ़े और साथ रहे हैं। अब अचानक वह मुझे छोड़कर चला गया। सोचा नहीं था, वह इस तरह चला जाएगा। मेरा जन्म 1998 में हुआ था और वह 1999 में पैदा हुआ था।
सोनीपत जिले के भावड़ के सुमित सुबह पीजीआई से अंकित का शव लेकर अपने गांव पहुंचे व सुबह 11 बजे अंकित का अंतिम संस्कार किया। सुमित ने फोन पर बताया कि रोहतक में अंकित के साथ जब वारदात हुई, तब आस्ट्रेलिया में सुबह का समय था।
विज्ञापन

घर से फोन आया कि अंकित नहीं रहा। यह सुनकर एक बार तो उसे यकीन ही नहीं हुआ कि ऐसा हो सकता है। उसे रोहतक तक आने में 24 घंटे लगे। इसमें 12:30 घंटे तो फ्लाइट में ही सफर में बिताए। वह आपात स्थिति में दोगुने रेट में 5000 डॉलर का फ्लाइट का टिकट बुक कराकर यहां पहुंचे हैं। सुमित ने कहा कि इस मामले में शनिवार को संबंधित पुलिस अधिकारी से मुलाकात कर कार्रवाई की बात की जाएगी।

अदालत ने तीन दिन के रिमांड पर भेजे हत्यारोपी
इधर, फूल विक्रेता अंकित की हत्या के आरोपियों किलोई निवासी सुमित व बोहर निवासी राहुल को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया। यहां से इन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने अदालत से वारदात में प्रयुक्त हथियार व कार बरामद करने के लिए रिमांड मांगा था। इनसे पूछताछ की जा रही है।


लड़की छोड़ने आए थे आरोपी युवक
दुर्गा कॉलोनी के लोगों का कहना है कि यहां लड़कियों के कई छात्रावास हैं। यहां अक्सर लड़की छोड़ने के लिए युवक आते रहते हैं। बुधवार रात भी युवक किसी लड़की को छोड़ने आए थे।


यह है मामला
मूलरूप से सोनीपत के गांव भावड़ हाल दुर्गा कॉलोनी निवासी अंकित सोनीपत बस स्टैंड के पास फूलों का काम करता था। इसके लिए रोजाना रात को दिल्ली की गाजीपुर मंडी से फूल खरीद कर लाता था। बुधवार देर रात वह फूल लेने के लिए दिल्ली जा रहा था। घर से कुछ ही दूर साइड देने पर हुए विवाद में कार सवार युवकों ने उसके सीने में चाकू से आठ वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दुर्गा कॉलोनी के संजय के बयान पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


अंकित की हत्या मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का अदालत से तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। इनसे वारदात में प्रयुक्त हथियार व कार बरामद की जानी है।
- अंकिता, पीएसआई, प्रभारी, सिविल लाइन थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें