फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: उत्तराखंड में कार खाई में गिरने से सोनीपत के पांच युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड के चंपावत जिले में टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर कठौल चल्थी के पास सोनीपत के पर्यटकों की कार खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार पांच युवक घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन


दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चल्थी पुलिस चौकी प्रभारी एसआई राकेश कठायत ने बताया कि बुधवार तड़के करीब 3:21 बजे मुनस्यारी से लौट रही कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

घायलों में हरियाणा के ग्राम जाहरी थाना सदर सोनीपत निवासी विवेक (32) पुत्र वीरेंद्र सिंह, अमनदीप (30) पुत्र राकेश कुमार, किलोधड़, सोनीपत निवासी मोहित (33) पुत्र जगजीत, सोनीपत के ही शहजादपुर निवासी कार चालक आदित्य (32) पुत्र स्व. नरेश कुमार, अतुल (32) पुत्र सतपाल का प्राथमिक इलाज किया। घायल अमनदीप, अतुल, मोहित को हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया दो घायलों की प्राथमिक इलाज के बाद हालत में सुधार आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें