फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अलग-अलग सड़क हादसे में पांच लोग घायल

Thu, 25 Apr 2024 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। इलाके में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नयाबास गांव निवासी आनंद और बबलू ई रिक्शा चलाता है। बुधवार की सुबह वह सवारी लेकर जा रहा था। सांपला-नया बांस के बीच पेट्रोल पंप नजदीक तेज गति से आ रही कार ने रिक्शा में टक्कर मारी। टक्कर लगते ही रिक्शा पलट गई और उसमें सवार चालक आनंद के अलावा सवारी विनोद कुमार, संजू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सभी घायलों को सांपला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया। इनमें से दो को गंभीर चोट होने पर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
दूसरा हादसा सोनीपत झज्जर मार्ग पर हसनगढ़ के पास हुआ। यहां एक हाईवा की चपेट में आने ने सोनीपत निवासी बाइक सवार योगेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

एक अन्य हादसे में दहकोरा मार्ग पर कार की चपेट में आने से महिला घायल हो गई। हादसे में घायल सुनीता फैक्ट्री में काम पर जा रही थी। उसके सिर में गहरी चोट आई है। मजदूरों ने उसे सांपला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया। आरोपी चालक मौके से प्रारंभ हो गया। लोगों का कहना है कि नया बांस के पास ई रिक्शा को साइड मारने वाले कार चालक ने ही हादसे को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें