फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बहादुरगढ़ सब डिपो में किलोमीटर स्कीम की पांच नई रोडवेज बसें शामिल

Wed, 27 Aug 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले के बहादुरगढ़ सब डिपो में किलोमीटर स्कीम की पांच नई रोडवेज बसों को शामिल किया गया है। गुरुग्राम से स्थानांतर होकर किलोमीटर स्कीम की पांच रोडवेज बस बहादुरगढ़ सब डिपो में पहुंची हैं।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ सब डिपो में अब किलोमीटर स्कीम की रोडवेज बसों की संख्या 9 से बढ़कर 14 हो गई। जिले में मौजूदा समय में कुल 31 रोडवेज बस किलोमीटर स्कीम की संचालित हो रही है।
इसमें 17 बसें झज्जर डिपो व 14 बसें बहादुरगढ़ सब डिपो में शामिल हैं। कुछ दिन पहले ही गुरुग्राम से स्थानांतर होकर किलोमीटर स्कीम की पांच रोडवेज बस बहादुरगढ़ सब डिपो में पहुंची है। बहादुरगढ़ सब डिपो में पहुंची यह सभी बसें बीएस-4 है।
विज्ञापन

वहीं इससे पहले बहादुरगढ़ सब डिपो से किलोमीटर स्कीम की 9 रोडवेज बस संचालित हो रही थी जिसमें सात बसें बीएस-6 व दो बस बीएस-4 है। वहीं इसके अलावा झज्जर डिपो से किलोमीटर स्कीम की 17 रोडवेज बसें संचालित हो रही हैं।
रोडवेज विभाग के पास जिले में 192 बसें शामिल हैं। इसमें झज्जर डिपो में 121 बसें हैं जिसमें 104 बसें रोडवेज विभाग व 17 बसें किलोमीटर स्कीम की हैं। 71 बसें बहादुरगढ़ सब डिपो में है जिसमें 57 बसें रोडवेज विभाग व 14 बसें किलोमीटर स्कीम की हैं। सात बसें झज्जर डिपो में चालक प्रशिक्षण की हैं जिसमें आवेदकों को ट्रेनिंग दी जाती है।


इन रूट पर चलाईं बसें
गुरुग्राम से स्थानांतर होकर बहादुरगढ़ सब डिपो में पहुंची किलोमीटर स्कीम की पांच बीएस-4 रोडवेज बसों को रोहतक व हिसार के रूट पर चलाया जा रहा है। इसके अलावा अन्य बीएस-6 बसों को एनसीआर क्षेत्र में चलाया जा रहा है।


वर्जन
गुरुग्राम से स्थानांतर होकर किलोमीटर स्कीम की पांच रोडवेज बस बहादुरगढ़ सब डिपो में पहुंची है। इन बसों को रोहतक व हिसार के रूट पर चलाया जा रहा है। वहीं जिले में अब किलोमीटर स्कीम की बसों की संख्या 26 से बढ़कर 31 हो गई है। झज्जर डिपो में 17 व बहादुरगढ़ सब डिपो में 9 से बढ़कर 14 बसें हुई हैं।
विज्ञापन

-प्रमोद, यातायात प्रबंधक, रोडवेज विभाग झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें