फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई के घर की अलमारी में रखे पांच लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एक साल पहले कनाडा से आए एनआरआई के सैनीपुरा स्थित घर से दिनदहाड़े पांच लाख रुपये चोरी हो गए, जो अलमारी के अंदर रखे थे। उसके भतीजे ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

योगेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रॉपर्टी का कारोबार करता है। उसके चाचा नरेश कनाडा में रहते हैं, जो एक साल पहले रोहतक आए थे। करीब दो सप्ताह पहले उन्होंने कनाडा से 5 लाख 2 हजार रुपये मंगवाए थे, जो लोहे की अलमारी में रख दिए। वीरवार को उसके चाचा घरेलू कार्य से बाहर हुए थे। घर पर भाई, मां व ताई व उनकी लड़की थी। पौने तीन बजे बहन शशि मार्केट में सामान लेने चली गई, जबकि साढ़े 3 बजे भाई किसी कार्य से बाहर चला गया। घर पर मां व ताई थी। करीब साढ़े 4 बजे ताई आरती ने देखा तो लोहे की अलमारी खुली पड़ी थी। सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच की तो लॉकर से 5 लाख 2 हजार रुपये की नकदी गायब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें