मोखरा काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सदस्य। स्रोत : काॅलेज
महम। मोखरा कॉलेज में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में पांच दिवसीय फैकल्टी ओरिएंटेशन प्रोग्राम शुरू हुआ। प्राचार्य मीनू नैन ने बताया कि इसका उद्देश्य शिक्षकों का व्यावसायिक विकास और शिक्षण गुणवत्ता में वृद्धि करना है। यह कार्यक्रम उच्च शिक्षा के नवीन परिवर्तनों के प्रति संकाय सदस्यों को जागरूक करेगा। वर्तमान में शिक्षकों का निरंतर ज्ञानवर्धन और कौशल विकास आवश्यक है।
प्रथम दिवस के मुख्य वक्ता डॉ. दिनेश कुमार, सहायक प्रोफेसर, राजकीय महाविद्यालय मंडी हरिया रहे। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: दृष्टिकोण, उद्देश्य एवं प्रमुख सुधार विषय पर व्याख्यान दिया। डॉ.
दिनेश ने नीति के प्रमुख उद्देश्यों, बहुविषयक शिक्षा, कौशल विकास और तकनीकी एकीकरण पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. विनोद कुमार ने किया। डॉ. अजय कुमार ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत करते हुए इसे शिक्षकों के अकादमिक विकास के लिए उपयोगी मंच बताया। संवाद
फोटो : मोखरा काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सदस्य। स्रोत : काॅलेज