फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पहले दिन का खेल समाप्त, तमिलनाडु 74 रनों से पीछे

विज्ञापन
06jjrp12- कनिष्क चौहान।
विज्ञापन
झज्जर। कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 के हरियाणा और तमिलनाडु के बीच खेले जा रहे मैच में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक तमिलनाडू 74 रनों से पीछे है। हरियाणा की टीम ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 135 रन बनाए हैं। इस दौरान झज्जर के सम्मी कादियान 11 रन बनाए। कनिष्क चौहान ने 26 रन बनाकर एक विकेट हासिल किया है।
विज्ञापन

तमिलनाडु के एनपीआर कॉलेज ग्राउंड डिंडीगुल में हरियाणा और तमिलनाडु के बीच कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 का लीग चरण का आखिरी मैच खेला जा रहा है। हरियाणा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी हरियाणा की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इस दौरान हरियाणा की टीम पहले दिन 135 रनों पर ऑल आउट हो गई। हरियाणा की तरफ से पहली पारी में यश अधाना ने सर्वाधिक 33 रन और झज्जर के कनिष्क चौहान ने 26 रन बनाए।
वहीं, इस दौरान झज्जर का सम्मी कादियान 11 रन ही बना सका। तमिलनाडु की तरफ से पहली पारी में बीके किशोर ने पांच विकेट और आर प्रवीण ने तीन विकेट हासिल किए। वहीं, इस दौरान पहले दिन का खेल समाप्त होने तक तमिलनाडु की टीम ने पहली पारी में दो विकेट खोकर 61 रन बनाए हैं। तमिलनाडू की तरफ से नवीन एलआर 34 रन और अक्षय आर सारंगधर 8 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। हरियाणा की तरफ से गेंदबाजी में परम चंदीला और झज्जर के कनिष्क चौहान को एक-एक विकेट हासिल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें