फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दो दिन की हड़ताल पर गए अग्निशमन कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। अग्निशमन कर्मचारियों ने मंगलवार को विभाग कार्यालय के बाहर दो दिवसीय हड़ताल शुरू की। कर्मचारियों ने फरीदाबाद में आग बुझाते समय दो कर्मचारी भविचंद शर्मा व रणवीर सिंह के निधन पर परिजनों को आर्थिक सहायता व कर्मचारियों को शहीद का दर्जा देने की मांग की।
विज्ञापन

अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के प्रधान सोमवीर ने बताया कि फरीदाबाद में आग बुझाते समय दो कर्मचारियों की जान चली गई थी। सरकार की तरफ से उनके परिजनों अभी तक आर्थिक सहायता नहीं दी गई। यूनियन प्रधान ने मांग करते हुए कहा कि अग्निशमन विभाग के सभी कर्मचारी स्थाई हों व दुर्घटना की भेंट चढ़ने पर शहीद का दर्जा दिया जाए। आग बुझाते समय घायल हुए कर्मचारी के इलाज का खर्च सरकार वहन करे और जोखिम भत्ता बढ़ाया जाए। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार समान काम समान वेतन लागू होना चाहिए। अभी दो दिवसीय हड़ताल है। सरकार मांगें नहीं मानती है तो हड़ताल अनिश्चितकालीन की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें