फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 14.5 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान, आज भी तेज हवाएं चलने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। जिले में बुधवार को मौसम साफ रहा। सुबह के समय ठंडक बनी रही। हालांकि, बाद में निकली धूप दिनभर खिली रही। धूप के साथ ठंडी हवाएं चलती रहीं। अधिकतम तापमान में 14.5 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है। मंगलवार को जिले में औसतन 2.6 मिमी बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। इसके बाद मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। अगले 24 घंटे में तापमान में किसी भी तरह के बदलाव के अनुमान नहीं है।
फिर अगले चार दिन तक अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। बुधवार को एक्यूआई 50 रहा। यह अच्छी श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें