फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में तीन मंजिला होटल में लगी आग: बाहर खड़े वाहन भी जले, फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में पाया काबू

Wed, 12 Apr 2023 04:33 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक में होटल में अचानक बिजली उपकरणों में शार्ट सर्किट हो गया, जिससे आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग अगले हिस्से में पूरी तरह फैल गई थी। आग इतनी तेजी से फैली कि होटल के बाहर खड़ी बाइक व स्कूटी भी चपेट में आ गई।
विज्ञापन
होटल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के जींद बाईपास पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे शार्ट सर्किट के चलते तीन मंजिला होटल में आग लग गई। आग लगने से होटल का आगे का हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
फायर ब्रिगेड को दोपहर सूचना मिली जींद बाईपास चौक पर आरके होटल है। होटल में अचानक बिजली उपकरणों में शार्ट सर्किट हो गया, जिससे आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग अगले हिस्से में पूरी तरह फैल गई थी। पड़ोस के दुकानदारों में भी डर फैल गया। आग इतनी तेजी से फैली कि होटल के बाहर खड़ी बाइक व स्कूटी भी चपेट में आ गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन होटल की तीनों मंजिल का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। 

जांच अधिकारी के अनुसार
हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में शार्ट सर्किट से हादसा मिला है। इसमें किसी तरह की जान का नुकसान नहीं हुआ है। होटल मालिक को लाखों रुपये की आर्थिक हानि जरूर हुई है। --सोनू, प्रभारी गौकर्ण पुलिस चौकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें