फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कॉटन फैक्टरी में लगी आग, पांच दमकल वाहनों ने पाया काबू

Wed, 27 Mar 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। औद्योगिक क्षेत्र स्थित कॉटन फैक्टरी में सोमवार को दोपहर बाद अज्ञात कारणों से आग लग गई। आगजनी के घटना के बाद फैक्टरी में अफरा तफरी का माहौल हो गया। इसके बाद कर्मचारियों ने आग को पानी के साथ बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग के भड़कने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने लगभग तीन घंटे बाद आगजनी पर काबू पाया।
विज्ञापन


फैक्टरी मालिक सुशील ने बताया कि फैक्टरी में कर्मचारी सोमवार दोपहर को कार्यरत थे। इस दौरान अचानक से धुआं निकलने लगा तो कर्मचारियों ने अपने स्तर पर भी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आगजनी बढ़ गई। इस दौरान अग्निश्मन विभाग को भी सूचना दी गई। विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। तीन घंटे में आगजनी पर काबू पाया गया। दावा है कि इस दौरान सैकड़ों क्विंटल कपास जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें