माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शॉर्ट सर्किट के चलते बहुअकबरपुर गांव में स्थित पराल से गिट्टी (बॉयोमॉस पैलेट) बनाने के प्लांट में बुधवार रात दो बजे आग लग गई। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने मिलकर आग बुझाई। वीरवार दोपहर दो बजे तक प्लांट से धुआं उठता रहा। प्लांट मालिक ने 40 लाख के नुकसान का दावा किया है। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियों को 25 चक्कर लगाने पड़े।
प्लांट मालिक बहुअकबरपुर निवासी आशीष ने बताया कि एक साल पहले उन्होंने गांव में एक एकड़ में पराली से गिट्टी बनाने का प्लांट लगाया था। प्लांट से तैयार गिट्टी झाड़ली स्थित पावर प्लांट में सप्लाई की जाती है।
बिजली बनाने के लिए कोयला के साथ आठ से 10 इंच लंबी गिट्टी का उपयोग किया जाता है। गिट्टी बनाने के लिए पैनल लगाए गए हैं। बुधवार रात दो बजे के करीब प्लांट में सो रहे श्रमिकों को धुआं महसूस हुआ। देखा तो प्लांट के पैनल के पास आग लगी हुई थी।
मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन सुबह तक आग नहीं बुझ सकी। 13 लाख का तैयार माल व 27 लाख की पराली जलकर नष्ट हो गई।
बॉक्स
दोबारा बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी
फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने सुबह तक आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन धुआं लगातार उठता रहा। विभाग की तीन गाड़ी दोपहर एक बजे तक आग बुझाकर चली गईं। इसके बावजूद दोपहर डेढ़ बजे फिर से धुआं उठने लगा। दो गाड़ी दोबारा आईं और आग बुझाईं।
03-हिसार रोड स्थित बहुअकबरपुर गांव के पास प्लांट पावर वेंचर में बुधवार रात को लगी आग के बाद जलत