माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। रुपया चौक के नजदीक हिसार आउटर बाईपास पर वीरवार सुबह तेज रफ्तार कार सड़क के किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई। इस हादसे में बस ट्रांसपोर्टर जसिया निवासी संदीप उर्फ बारू (38) की मौत हो गई। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करके शव परिजनों को सौंप दिया है।
जसिया गांव निवासी महिपाल हुड्डा ने बताया कि उनके भाई संदीप उर्फ बारू ने हुड्डा ट्रांसपोर्ट कंपनी खोली हुई थी। उनके ट्रांसपोर्ट में चार बसें थीं। वह निजी काम से सुबह करीब आठ बजे कार में सवार होकर रुपया चौक से सुनारिया जेल की तरफ जार रहे थे।
जब वह रुपया चौक से थोड़ा आगे पहुंचे तो सड़क किनारे खड़े तेल के टैंकर से उनकी कार टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घायल संदीप को कार ले बाहर निकालकर पीजीआई ले गए मगर उनकी मौत हो गई।
.....
डेढ़ माह पहले बेटी के पिता बने थे संदीप
भाई ने बताया कि संदीप ने तीन साल पहले शादी की थी। डेढ़ माह पहले ही वह बेटी के पिता बने थे। परिवार में चार बहन-भाई हैं। संदीप भाइयों में सबसे छोटे थे।
वर्जन
संभवत: चालक को झपकी आ गई थी। इसके बाद कार सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई थी। -राकेश कुमार, थाना प्रभारी, शिवाजी कॉलोनी
01-रुपया चौक के नजदीक हिसार आउटर बाईपास पर टैंकर से टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त कार। स्रोत : परिजन