फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलानौर में बंद मकान में लगी आग, मायना में जले फाने

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कलानौर कस्बे में शुक्रवार शाम को बंद पड़े एक पुश्तैनी मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक मकान जलकर नष्ट हो चुका था। वहीं, मायना में चार एकड़ गेहूं के फाने व कहानौर में सरकारी स्कूल के अंदर पड़ी लकड़ियों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर काबू पाया।
विज्ञापन

शहर की शिवाजी कालोनी निवासी अशोक ने बताया कि उनका पुश्तैनी मकान कलानौर में है। कई साल से वे रोहतक में रह रहे हैं। शुक्रवार शाम करीब छह बजे सूचना मिली कि मकान में आग लगी हुई है। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन ज्यादा दूरी होने के कारण आग से मकान की छत व फर्नीचर जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि मकान बंद पड़ा था और उसमें सामान नहीं था। मकान मालिक का कहना है कि घर के अंदर बिजली सप्लाई भी नहीं है। इसके बावजूद आग कैसे लगी, यह समझ से बाहर है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें