फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बेरी के मेन बाजार में दुकान में लगी आग

विज्ञापन
13jjrp07- बेरी के मेन बाजार में आग से जला सामान। संवाद
विज्ञापन
बेरी। मेन बाजार में स्थित एक दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगते ही आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और सभी आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक स्थानीय दुकानदारों ने फायर सिलेंडर और पानी की मदद से आग पर काबू पा लिया था।

आग की इस घटना में दुकानदार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद बेरी नगर पालिका के चेयरमैन देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान भी मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, बेरी निवासी विक्की पुत्र नरेश की मेन बाजार में किताबों की दुकान है। उसके साथ वाली दुकान के गोदाम में किताबों और कॉस्मेटिक का सामान रखा हुआ था। दोपहर करीब 1:10 बजे दुकान से धुआं निकलता दिखाई दिया। शटर खोलने पर अंदर आग लगी हुई थी। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें