दिल्ली बाईपास पर शुक्रवार दोपहर करीब पौने 12 बजे बाइक सवार तीन युवकों ने एसआई के साथ मारपीट कर वर्दी फ ाड़ दी। एसआई का आरोप है कि युवक बैंक की कैश वैन के आगे बाइक खड़ा कर रहा था। जब उन्होंने बाइक सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया तो मारपीट शुरू कर दी। आरोपी युवकों की पहचान डीघल के चरणजीत, मंजीत और अटायल के आशीष के रूप में हुई है। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने एसआई अशोक कुमार के बयान पर बाइक सवार युवकों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ट्रैफि क पुलिस में तैनात एसआई अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार को एएसआई रोहताश, हवलदार संदीप, गार्ड नवीन और मंजीत के साथ तैनात थे। करीब पौने 12 बजे एक बैंक की कैश वैन आई। उसके आगे एक बाइक सवार ने बाइक अड़ा दी। इसको लेकर बाइक सवार की कैश वैन चालक से कहासुनी हो गई। एसआई ने युवक को समझाने का प्रयास किया तो युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर वर्दी फ ाड़ दी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एसआई का बचाव कर उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।