फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ कार्यालय में आरटीआई के तहत जानकारी मांगने वाले और सरपंच के पति के बीच में हुई मारपीट

विज्ञापन
आरटीआई की जानकारी मांगने वाले और सरपंच पति के बीच हुए विवाद के बाद बीडीओ ऑफिस में बिखरी पड़ीं कुर?
विज्ञापन
सांपला। बीडीओ कार्यालय में सोमवार को आरटीआई के तहत जानकारी मांगने वाले और सरपंच के पति के बीच मारपीट हो गई। हंगामा बढ़ने के बाद दूसरे कमरों में बैठे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बीचबचाव कराया। पुलिस ने दोनों तरफ से मिली शिकायत के आधार पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार अटायल निवासी अनिल कुमार ने पंचायत संबंधी रिकॉर्ड लेने के लिए सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत जानकारी मांग रखी है। ग्राम सचिव ने अनिल को रिकॉर्ड देने के लिए सरपंच के पति को भी कार्यालय में बुला लिया। आरटीआई शिकायतकर्ता अनिल और सरपंच पति दोनों दोपहर को ग्राम सचिव के कार्यालय में पहुंच गए। दोनों में कहासुनी हो गई और मामला मारपीट में बदल गया। कार्यालय में हंगामा होने पर दूसरे कमरो में बैठे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दोनों में बीचबचाव कराया। पुलिस ने दोनों तरफ से मारपीट का मामला दर्ज कर लिया।
क्या कहते हैं सचिव-
पंचायत सचिव अमित कुमार का कहना है कि अनिल ने पंचायत संबंधी रिकॉर्ड लेने के लिए आरटीआई लगा रखी है। पहले रिकॉर्ड दिया गया था, लेकिन उसने दोबारा आरटीआई लगा दी, वह रिकॉर्ड सरपंच के पास था। इसलिए सरपंच को भी कार्यालय में बुलाया गया था। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन

क्या कहता जानकारी मांगने वाला -
अनिल कुमार का कहना है कि उसने पंचायती भूमि का रिकॉर्ड लेने के लिए आरटीआई लगा रखी है। प्रशासन काफी समय से गुमराह कर रहा है। सही जवाब नहीं दे रहा। सोमवार को सचिव ने उसे रिकॉर्ड की प्रति देने के लिए कार्यालय में बुलाया था। उस दौरान सरपंच के पति सुखदेव और उसके परिवार के तीन युवक भी साथ थे। आरटीआई लगाने को लेकर सरपंच के पति उससे खपा है। इसलिए उन्होंने गली-गलौज कर मेरे ऊपर हमला कर दिया।
विज्ञापन

क्या कहते हैं सरपंच के पति
सुखदेव का कहना है कि अनिल और उसके भाई ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जबकि आरटीआई का जवाब दिया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें