फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मंजीत हत्याकांड का पांचवां आरोपी पलवल से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थानाक्षेत्र के किलोई गांव में हुई डीघल के मंजीत हत्याकांड में पुलिस ने भाऊ गैंग और नीरज फरीदपुरिया गैंग के फरीदाबाद निवासी अजय को पलवल से गिरफ्तार किया है। उसे अदालत के समक्ष पेश किया है और अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसका चार दिन का रिमांड अदालत ने मंजूर किया है। चार आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार करके रिमांड पर ले रखा है, जबकि दो शूटर मुठभेड़ के बाद से अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

झज्जर के डीघल गांव निवासी फाइनेंसर मनजीत के चचेरे भाई की शादी 6 दिसंबर को किलोई गांव स्थित भूमि गार्डन में थी। इसमें शामिल होने के लिए फाइनेंसर मनजीत अहलावत गार्डन के हॉल में खाना खाने के लिए बैठा था। इसी दौरान हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गैंग के जसवीर और साहिल ने गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी थी। गेट और कार सवार के सहयोग से दोनों फरार हो गए थे। हालांकि, 9 दिसंबर की अलसुबह सीआईए-1 और एसटीएफ की टीम ने जींद रोड पर जसबीर और साहिल को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। दोनों पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए थे और उनका अभी पीजीआईएमएस में इलाज चल रहा है, जबकि सीआईए-2 प्रभारी सतीश कादियान ने शुक्रवार को यूपी के गाजियाबाद विजयनगर सेक्टर-9 निवासी ललित उर्फ लक्ष्मण व रविंद्र उर्फ रवि दोनों का हाल पता बल्लभगढ़, फरीदाबाद के हरीश उर्फ हरिया, पलवल के फरीदपुर निवासी रोहित हाल पता बल्लभगढ़ को गिरफ्तार किया है। इन सभी को भी रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से की गई पूछताछ में फरीदाबाद निवासी अजय का नाम सामने आया था। अजय भी मूल रूप से यूपी का रहने वाला है और हत्यारोपियों के साथ घटना में शामिल रहा है।
विज्ञापन

-



अभी तक पुलिस ने मंजीत हत्याकांड में दो शूटरों समेत सात बदमाशों को काबू किया है। बाकी फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
- सतीश कादियान, सीआईए द्वितीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें