फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में महाशिवरात्रि पर महोत्सव आयोजित

Thu, 27 Feb 2025 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
26सीटीके31...ब्रह्म कुमारीज सेवा केंद्र में दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ करते एलपीएस बाेस - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रोहतक। शीला बाईपास स्थित ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र में बुधवार को महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में बच्चों ने भगवान शिवजी की लीलाओं पर नाटिका प्रस्तुत की और नृत्य किया। सभी भक्तजन शिवजी की लीलाओं को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए और जमकर नृत्य किया। राजेश जैन ने कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन

रोहतक। सामाजिक कार्यकर्ता बलराज सिंह आर्य ने शिव शंकर का अपमान नहीं करने की अपील की है। भांग व सुल्फा पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। लोगों को इससे बचना चाहिए। भोलेनाथ को भांग पीने व तंबाकू पीने वाला कहना उनका अपमान करना है। बुधवार को जारी बयान में बलराज सिंह आर्य ने कहा कि शिव शंकर योगी थे, तपस्वी थे, त्यागी थे। उन्होंने कभी भी भांग या सुल्फा नहीं पीया। कुछ कलाकारों और इतिहासकारों ने शिव शंकर के बारे में गलत जानकारी देकर उनका अपमान किया है। उनके बारे में गलत जानकारी न दें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें