रोहतक। हरियाणा पेस्टीसाइड सीड्स फर्टिलाइजर डीलर एसोसिएशन के 33 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल खाद बीज एक्ट में बदलाव करने को लेकर मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली व सोनीपत के विधायक निखिल मदान के नेतृत्व में चंडीगढ़ के विधायक हॉस्टल में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
एसोसिएशन के सदस्य मुकेश ने बताया कि मंगलवार को खाद बीज एक्ट में संशोधन को लेकर मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री की ओर से खाद बीज विक्रेताओं की समस्या को सुना। समस्याओं के समाधान को लेकर पीएस साकेत कुमार से सोमवार को दौबार बैठक कर समाधान करने को निर्देश दिए बात करने के आदेश दिए। इसके बाद 6 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने पीएस साकेत से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने विक्रेताओं की समस्या को सुनकर कानून को प्रतिनिधि मंडल को दिखाकर लागू करने का आश्वासन दिया। इस दौरान अमित गोयल, संजय सिंगला, मुकेश गोयल, मुकेश खुराना, रामकुमार गुप्ता, सुशील गर्ग मौजूद रहे।